श्रावण माह में नगर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
श्रावण माह को लेकर डुमरियागंज नगर प्रशासन ने सड़क किनारे बांस-बल्ली और पन्नी के सहारे संचालित मीट की दुकानों पर बुल्डोजर चलाकर कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


डुमरियागंज नगर पंचायत क्षेत्र में श्रावण माह के दौरान धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर प्रशासन ने सड़क किनारे अस्थायी रूप से संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। बुल्डोजर की मदद से बांस-बल्ली और पन्नी के सहारे बनाई गई दुकानों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान नगर प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे अतिक्रमण कर संचालित की जा रही दुकानों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने सभी दुकानदारों से नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय संचालित करने की अपील की है।
फिलहाल नगर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रावण माह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है।








