A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
सिद्धार्थनगर जिले में घर से लगातार निकल रहे सांप के बच्चे,
परिवार के लोगों में दहशत l
सिद्धार्थनगर। जिले के करीमपुर महापाली चौराहे स्थित अजय गुप्ता के घर में बीती रात से लगातार सांप के बच्चे निकलने से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

परिजनों के अनुसार अब तक करीब 30 सांप के बच्चे निकल चुके हैं, जबकि उनके निकलने का सिलसिला अभी भी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
स्थिति को देखते हुए सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया, जो सुरक्षित तरीके से सांपों को पकड़ने में जुटे हैं। वहीं परिवार के सदस्य भय के माहौल में रह रहे हैं और आवश्यक सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर में इतने अधिक सांप के बच्चे कहां से निकल रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है।








