A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगर जिले में निजी स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

ज्ञापन में निजी विद्यालयों की विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की मांग की गई।

सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर नाथ तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के निजी विद्यालय संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में निजी विद्यालयों की विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं के समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की मांग की गई।

FB IMG 1785350505477को

FB IMG 1785350531310

संघ ने तीन और पांच वर्ष से संचालित विद्यालयों को स्थायी मान्यता देने, पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं को मान्यता व्यवस्था से जोड़ने तथा कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

ज्ञापन में 15 मीटर तक ऊंचे विद्यालय भवनों के लिए अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की अनिवार्यता समाप्त करने, विद्यालय वाहनों के लिए परिवहन नियमों में व्यावहारिक संशोधन, नए विद्यालयों की मान्यता के मानकों में बदलाव, सभी विद्यालयों को शीघ्र यू-डायस (UDISE) कोड उपलब्ध कराने तथा आरटीई प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग भी शामिल रही।

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पांडेय, जिला महामंत्री अमित पांडेय, पाटेश्वरी श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!