A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ट्रेलर की चपेट में 13 मवेशियों समेत युवक की दर्दनाक मौत

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

सिद्धार्थनगरः जिले के ढेबरुवा थाना क्षेत्र के रामनगर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 13 मवेशियों और एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को रौंद दिया। हादसे की चपेट में आए युवक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

FB IMG 1785350595605

सूचना मिलते ही ढेबरुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृत युवक की पहचान और दुर्घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!