A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,

संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला कर युवक को अधमरा छोड़ भागे दबंग

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने गोवर्धन चौहान, उम्र 44 वर्ष, पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

IMG 20260730 010216

FB IMG 1785350462691

FB IMG 1785350468042

बताया जा रहा है कि हमलावर घायल को अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल गोवर्धन चौहान को पिकअप वाहन से त्रिलोकपुर थाने पहुंचाया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जमीनी विवाद को लेकर हुए इस हमले से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।   फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!