A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसड़क परिवहन

ईद ए मीलाद त्योहार जुलूस पर सीए रोड और अन्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 25 अगस्त 2025 ।।

नागपुर/महाराष्ट्र-:: कल बुधवार 26 अगस्त को देशभर में ईद ए मिलाद का पर्व मनाया जायेगा।.इस अवसर पर जुलूस भी निकाला जाताहै। नागपुर में भी ईद ए मिलाद के अवसर पर मकरजी सिरातुन्नबी कमेटी के द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस के देखते हुए नागपुर शहर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस जुलूस के दौरान नागपुर शहर सीए रोड पर यातायात जाम होने की स्थिति से बचने के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। यह यातायात प्रतिबंध 26 अगस्त 2026 बुधवार सुबह छह बजे से लेकर जुलूस खत्म होने तक जारी रहेगा। यातायात प्रतिबंध के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा, सीए रोड का यातायात विभिन्न वैकल्पिक मार्गों डायवर्ट किया गया है। जुलूस का निर्धारित मार्ग इस प्रकार है-: ईद ए मिलाद जुलूस मीरफैज मस्जिद के सामने से बने पंडाल से शुरू होकर सेवासदन चौक, गीतांजली चौक, दोसर भवन चौक, भगवाघर चौक, मोमिनपुरा चौक, टिमकी चौक, गोलीबारी चौक, गांजाखेत चौक, तीन नल चौक, शहीद चौक, पुराना मोटर स्टैंड चौक, बगदादी चौक, सतरंजीपुरा घासबाजार,क्वेटा काॅलोनी चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, चंद्रशेखर आजाद चौक, दारडकर चौक, गांधीपुतला चौक, भवसार चौक, सोनारेस्टोरेंट चौक, अग्रसेन चौक होते हुए वापसी में सेवासदन चौक पहुंचकर जुलूस समाप्त होगा । इस दौरान यातायात परिवर्तित मार्ग-: जयस्तंभ चौक से सेंट्रल एवेन्यु रोड पर संतरा मार्केट ओवरब्रिज से लेकर टेलीफोन एक्सचेंज चौक तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें आउटर रिंगरोड का उपयोग किए जाने का निर्देश दिया गया है। टेलीफोन एक्सचेंज और दारोडकर चौक से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को छापरू चौक से गंगाबाईघाट की ओर मोड़ा जायेगा। जयस्तंभ चौक से संतरा मार्केट ओवरब्रिज होते हुए मेयो अस्पताल जाने वाले वाहनों को मानस चौक और लोहापुल होते हुए काॅटन मार्केट की ओर डायवर्ट किया गया है। अन्य वैकल्पिक मार्ग- चिटणीस पार्क से अग्रसेन चौक, जाने वाले वाहनों को बड़कस चौक, और मौलाना नातिक चौक की ओर भेजा जायेगा, कमाल चौक से गोलीबारी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को पांचपावली पहला फाटक होकर वैशाली नगर की ओर भेजा जायेगा, सतरंजीपुरा छोटू मस्जिद, मस्कासाथ और नेहरू पुतला की ओर आने वाले वाहनों को मारवाड़ी चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।.

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!