A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

जातिसूचक टिप्पणी के विरोध पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

कांठ थाना क्षेत्र केगोपालपुर का है मामला, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Screenshot 20260821 000106 Chrome2

KANTH (MORADABAD)। थाना कांठ क्षेत्र के गांव गोपालपुर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और विरोध करने पर धारदार वस्तु से गले पर हमला करने का आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना कांठ में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तहरीर के अनुसार, गोपालपुर निवासी कनिष्क कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई 23 अगस्त की शाम करीब सात बजे साइकिल चला रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के विकास कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए साइकिल चलाने को लेकर अपमानित किया। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर कनिष्क कुमार मौके पर पहुंचे और विकास कुमार को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर विकास कुमार ने धारदार वस्तु से कनिष्क कुमार के गले पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे उनके गले से खून बहने लगा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

  • Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!