A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खेड़ली में भाजपा मण्डल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

खेड़ली में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित: नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड प्रत्याशियों से मांगे आवेदन

 

खेड़ली (अलवर): स्थानीय नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी खेड़ली मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी भानुप्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक रमेश खींची तथा चुनाव प्रभारी मोहन राहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने खेड़ली नगर पालिका के समस्त वार्डों से पार्षद पद की दावेदारी जताने वाले भाजपा प्रत्याशियों से विधिवत आवेदन पत्र प्राप्त किए।

संबोधन के दौरान विधायक रमेश खींची एवं जिला प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आगामी चुनाव में एकजुटता के साथ मैदान में उतरने और जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। चुनाव प्रभारी मोहन राहरे ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, मंडल सदस्य और वार्ड प्रत्याशी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!