A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडताज़ा खबरदेशधार्मिकसंस्कृतिस्थानीय समाचार

भवनाथपुर की शिव पहाड़ी गुफा में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

भवनाथपुर। प्रसिद्ध प्राचीन शिव पहाड़ी गुफा में सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा एवं जल यात्रा का आयोजन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ भवनाथपुर। प्रसिद्ध प्राचीन शिव पहाड़ी गुफा में सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा एवं जल यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए यात्रा में शामिल हुए। भवनाथपुर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा केतार स्थित पंडा नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर कांवड़ के साथ वापस शिव पहाड़ी गुफा की ओर प्रस्थान किया। पूरे रास्ते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

FB IMG 1787590559286इसी बीच आयोजन से पहले श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्ते की खराब स्थिति भी चर्चा में रही। शिव पहाड़ी गुफा कमेटी के सदस्यों ने करीब एक-दो दिन पूर्व इस समस्या को लेकर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी दीपक प्रताप देव से मुलाकात कर कांवड़ यात्रा को लेकर परेशानी से अवगत कराया था। इसके बाद दीपक प्रताप देव की पहल पर यात्रा से एक दिन पहले ही संबंधित रास्ते पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया गया।

FB IMG 1787590473970सड़क निर्माण के बाद सोमवार को दीपक प्रताप देव स्वयं शिव पहाड़ी गुफा पहुंचे और श्रद्धालुओं, कमेटी के सदस्यों तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे लोगों को पहचानना चाहिए, जो जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़कर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के समय लोगों को ऐसे प्रतिनिधियों का चुनाव करना चाहिए, जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि जनता की जरूरत के समय भी उनके बीच मौजूद रहें।

FB IMG 1787590580192

इस दौरान शिव पहाड़ी गुफा कमेटी की ओर से दीपक प्रताप देव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कमेटी की ओर से उन्हें शिव पहाड़ी गुफा की प्रतिमा एवं तस्वीर भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

FB IMG 1787590564484

मौके पर थाना प्रभारी रजनी रंजन, चपरी पंचायत के मुखिया अनिल चौबे, मल्लू चौबे, शिव पहाड़ी गुफा कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता समेत कमेटी के सदस्य, श्रद्धालु, स्थानीय लोग और पत्रकार मौजूद रहे।

 

कांवड़ यात्रा के दौरान जहां शिव पहाड़ी गुफा में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क निर्माण और इसके बाद दीपक प्रताप देव के मौके पर पहुंचकर लोगों से संवाद करने की तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी रहे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!