A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

  • *प्रेस नोट*
  • *जनपद – संतकबीरनगर*
  • *दिनाँक 24.08.2026*

*दबिश के दौरान 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

 

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता सुमेर पुत्र मोतीलाल साकिन महुली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 श्री सोमनाथ मिश्रा, का0 सुनील कुमार सिंह ।

 

*शान्ति भंग (170/126/135 बीएनएसएस) में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*थाना धनघटा पुलिस* द्वारा 170/126/135 बीएनएसएस में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

 

*पीआरवी आफ द डे*

*पीआरवी 5264 मार्ग दुर्घटना में घायल 01 व्यक्ति को भेजवाया गया अस्पताल–* पीआरवी 5264 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत विधियानी से कालर द्वारा बाईक फिसल जाने के कारण दुर्घटना में घायल 1 व्यक्ति (1.गुल मोहम्मद पुत्र हुकुमदार सा0 जंगल उर्फ बौरहवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर) के सम्बन्ध में सूचना दिया, सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घायल व्यक्ति को ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गयी ।

*पीआरवी स्टाफ-* का0 अमित कुमार गुप्ता, हो०चा0 शिवदास।

*मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 415 वाहनों से 4,98,000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया*

 

आज दिनाँक 24.08.2026 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 415 वाहनों से 4,98,000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!