
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह की रिपोर्ट l आज गोरमी में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया l इस मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में न्यायाधीश मेहगांव दिलीप कुमार दुबे और गोरमी थाना प्रभारी श्री आशुतोष शर्मा मय पुलिस बल के तैनात रहे l चेकिंग के दौरान वाहनों में अनियमित पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गई l चेकिंग को देखते हुए कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को लेकर भागने होने की कोशिश की l मगर पुलिस की मुस्तेदी से वाहनों को पकड़ लिया गया और उनका चालान काटा गया l न्यायाधीश श्री दिलीप कुमार दुबे ने सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों को समझाइश भी दी l न्यायाधीश ने कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने से हमारा जीवन सुरक्षित रहता है l हमें अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सीट बेल्ट और हेलमेट का हमेशा प्रयोग करना चाहिएl इस चेकिंग अभियान में 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गएl 





