A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति और आस्था के साथ किया शिव का जलाभिषेक, मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, व्यवस्था बनाने में छूट गए पसीने

file 00000000769c8208ae7879c95c181f292
कांठ के प्रकटेश्वर शिव मंदिर लाडलाबाद में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु।

KANTH (MORADABAD)। सावन के अंतिम सोमवार को कांठ क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक शुरू हो गया। शिव भक्तों ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

IMG 20260824 104130997 HDR2
सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर पर जलाभिषेक के लिए मौजूद श्रद्धालु।

कांठ तहसील क्षेत्र के लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव धाम और प्राचीन महादेव मंदिर ढाकी में तड़के करीब चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही और शहद से अभिषेक किया। इसके साथ ही शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर धूप-दीप से पूजा-अर्चना की। दोनों मंदिरों में दोपहर दो बजे के बाद तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। मंदिर परिसरों में लगे मेलों में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी भी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाडलाबाद में थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह और ढाकी में थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

IMG 20260824 102929651 HDR2
सावन के अंतिम सोमवार को लाडलाबाद मंदिर पर लगे मेले में भीड़।

इसके अलावा कांठ नगर के माहेश्वरी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, मुख्य बाजार स्थित बड़ा शिव मंदिर, विश्वनाथ महादेव मंदिर, विशनपुरा स्थित शिव मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, बम बटक मंदिर, शिव मोनी मंदिर घोसीपुरा, संत रविदास मंदिर, श्री रामज्योति मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर माननगर तथा कुएं वाला शिव मंदिर महमूदपुरा में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। मंदिरों में गूंजते हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!