
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद राजशेखर पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं आबकारी निरीक्षक के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर खलीलाबाद स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शराब की दुकानों पर शराब की तीव्रता की जांच, स्टॉक एवं बिक्री संबंधी रजिस्टरों का मिलान, बोतलों पर अंकित विवरण का रजिस्टर से मिलान तथा दुकान निर्धारित लाइसेंसधारी की ही है अथवा नहीं, आदि की जांच की गई। साथ ही दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, दुकान के आसपास की गतिविधियों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन का भी जायजा लिया गया।पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा दुकान संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा नियमित चेकिंग एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।






