Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

लगातार बारिश से विंढमगंज में दो कच्चे मकान धराशायी, बाल-बाल बचे लोग

26 Aug 2026, 05:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260826 WA0015

विंढमगंज/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_थाना क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश अब कच्चे मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। बारिश के चलते बुटवेढ़वा गांव में अलग-अलग स्थानों पर दो कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर गए। संयोगवश दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है।IMG 20260826 WA0014
जानकारी के अनुसार बुटवेढ़वा निवासी संजय कुमार पुत्र जोखू राम का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। मकान में आवश्यक घरेलू सामग्री रखी हुई थी। अचानक मकान धराशायी होने से उसमें रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
वहीं, इसी गांव के निवासी ऐनुल सिद्दीकी पुत्र निजामुद्दीन सिद्दीकी का कच्चा मकान भी रात में अचानक भरभराकर गिर गया। बताया गया कि इसी कमरे में ऐनुल सिद्दीकी के माता-पिता रहते थे। मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले ही खतरे का अंदेशा हो गया था, जिसके बाद वे अपने पुत्र के यहां चले गए थे। उनके सुरक्षित स्थान पर चले जाने के बाद रात में मकान गिर पड़ा। समय रहते परिवार के बाहर चले जाने से बड़ा हादसा टल गया।IMG 20260826 WA0015
लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर एवं कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने तथा पीड़ित परिवारों के नुकसान का आकलन कर उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती
Mahoba07 Sep

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…

पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम
Chandauli07 Sep

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।
Mirzapur07 Sep

मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बड़ा हादसा हो गया। मकान/ढांचा गिरने से मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई।

खबर मिर्जापुर से ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट बहुत दुःखत घटना मिर्ज़ापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती…

पूरी खबर पढ़ें →
फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत
Kanpur Dehat07 Sep

फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, लोहे की रॉड से हमला; पत्नी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच फोन पर बात करने को लेकर हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!