Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बारिश की रात चोरों का धावा, किसान की सिंचाई मोटर उड़ा ले गए पुलिस पर उठे सवाल

25 Aug 2026, 10:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260825 WA0008

बारिश की रात चोरों का धावा, किसान की सिंचाई मोटर उड़ा ले गए पुलिस पर उठे सवा।

खेत और मुर्गी फार्म भी नहीं सुरक्षित पिन्डोरिया में मोटर चोरी से किसानों में उबाल।मुर्गी फार्म से सिंचाई मोटर चोरी किसानों में आक्रोश एफआईआर व बरामदगी की मांग अम्बेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत पिन्डोरिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में लगी सिंचाई मोटर पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।आपको बता दें कि ग्राम पंचायत पिन्डोरिया निवासी सतेन्द्र पुत्र बलराम ने अपने खेत की सिंचाई के लिए लूबी कंपनी का डेढ़ हार्स पावर का मोटर सौर पैनल से जोड़कर स्थापित किया था। पीड़ित किसान का आरोप है कि 24 अगस्त 2026 की रात लगभग 1 बजे से 4 बजे के बीच तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर खेत में घुस गए और सिंचाई मोटर चोरी कर ले गए। सुबह जब वह अपने मुर्गी फार्म और खेत पर पहुंचे तो मोटर गायब मिला।पीड़ित किसान ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन चोरी गई मोटर का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को भी दी गई, किंतु समाचार लिखे जाने तक चोरी गई मोटर बरामद नहीं हो सकी थी। पीड़ित किसान सतेन्द्र ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। मेहनत मजदूरी और खेती-किसानी से जीवन यापन करने वाले किसानों के साधनों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017826035546 दर्ज कराते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जब इस मामले के संबंध में थाना अध्यक्ष से फोन पर संपर्क किया गया तो थाना अध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

भाजपा सदर केंट मंडल ने किया नरयावली विधायक लारिया के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…

पूरी खबर पढ़ें →
गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

गुप्त सूचना पर कुदरा पुलिस की घेराबंदी, 10 लीटर शराब के साथ शिव बिंद गिरफ्तार

कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

शिक्षकों द्वारा दिया ज्ञान सच्ची दिशा देता है—अनम कड़पा

जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…

error: Content is protected !!