सिद्धार्थनगर में 84 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अम्बेडकर सभागार में जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की मौजूदगी में देखा गया।


कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और सीडीओ बलराम सिंह ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला है।
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों से पूरी जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सिद्धार्थनगर में कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जिले का काला नमक चावल एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में चयनित है और इसकी पैदावार बढ़ाने की दिशा में कार्य हो रहा है। इसके अलावा मखाना की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। उपकृषि निदेशक राजेश कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

માત્ર ૨ કરોડના સામાન્ય બજેટમાં બનેલી સાત્વિક અને ભક્તિમય ફિલ્મ ‘હનુમાન અંશ’ ૧૦૦ કરોડની કમાણીનો આંકડો પાર કરીને…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा नगर के गंज मुहल्ले में कुछ दिनों से बदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।