सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 बोरी यूरिया खाद और 2 साइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई चिउरहिया गांव से नेपाल जाने वाली पगडंडी पर इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान की गई।

बरामद यूरिया और साइकिलों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में लोटन पुलिस टीम ने की। टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरिवंशपुर रमेश कुमार यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
[yop_poll id="10"]





