
*चंद्रपुर* | जिला स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता शनिवार, 23 अगस्त 2026 को पैंथर स्पोर्ट्स एकेडमी, चंद्रपुर में आयोजित की गई। इस स्पर्धा में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मारी सेंट पॉल स्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रों ने।
*गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता*
सेंट पॉल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
*गोल्ड मेडल विजेता:* आयुष भड़के, हर्षदीप सिंह संधू, जमाल रज़ा पठान, रेहान शेख, दक्ष सतपुते, दुशांत खाड़े और युथिका खोब्रागड़े।
*सिल्वर मेडल विजेता:* रोहित सरकार, प्राजक्ता भगत, यश चांदेकर, पार्थ अनामद्वार, राकेश पस्तमवार, ध्रुव चौहान और राहिब पठान।
इस जीत के साथ इन सभी छात्रों का चयन विभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
छात्रों की इस सफलता पर संस्था की ओर से उनका सत्कार किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अविनाश खैरे, संचालिका नीना खैरे सहित स्कूल और कॉलेज के स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद थे। विजेता छात्रों को प्रिंसिपल मेनका भंडूला के मार्गदर्शन में क्रीड़ा शिक्षक मनोज डे और प्रमोद वासेकर ने प्रशिक्षण दिया था।



