
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 24 अगस्त 2026 ।।
नागपुर/महाराष्ट्र—:: प्राप्त हुई जानकारी के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर के गोधनी क्षेत्र में बीती देर रात करीब एक बजे के आसपास वाॅटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जानकारी के करीब 900 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडर से क्लोरीन गैस निकलकर आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में फैल गई। क्लोरीन गैस लिक होने से करीब चालीस से अधिक लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर हुआ है। जानकारी अनुसार इससे कई लोगों को श्वांस लेने में परेशानी हुई। नागपुर पुलिस और प्रशासन ने आसपास क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। इस घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम की फायर बिग्रेड, ऑरेंज सिटी ववॉटर और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं,जानकारी अनुसार स्वास्थ्य बिगड़ने पर कुछ लोगों को स्पर्श अस्पताल और मेयो अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद क्लोरीन गैस तीव्रता कम हुई।.ऑपरेशन टीम ने सिलेंडर को निकालकर कास्टिक सोडा वाले पानी के टैंक में डुबो दिया ,इससे जहरली गैस को नयुट्रालाइज किया जा सके।





