A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउज्जैन

खाचरोद की पहलवान बेटियों का मड़ावदा में भव्य सम्मान

खाचरोद की पहलवान बेटियों का मड़ावदा में भव्य सम्मान

1787564209841मड़ावदा। खाचरोद क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिका पहलवानों ने कुश्ती के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी उपलब्धि के सम्मान में रविवार, 23 अगस्त 2026 को ग्राम मड़ावदा स्थित बलवीर व्यायामशाला में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पवन पुत्र व्यायामशाला खाचरोद के उस्ताद डॉ. श्याम सिंह पहलवान की शिष्याओं आर्या बूंदीवाल, रक्षिता वाघेला, तन्वी लोहार, चंचल लोहार, दिव्यांशी शिंदे, शिवानी बैरागी एवं काव्या दावरे ने संभाग सहित विभिन्न स्तरों पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इनकी उपलब्धियों से गौरवान्वित होकर बलवीर व्यायामशाला मड़ावदा के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने उस्ताद डॉ. श्याम सिंह पहलवान सहित सभी बालिका पहलवानों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बेटियां जब कुश्ती जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करती हैं, तो उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। बालिकाओं की उपलब्धियां अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

समारोह में ग्रामीणों एवं व्यायामशाला के पदाधिकारियों ने बालिका पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!