A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कथावाचक बना हैवान, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

FB IMG 826494239631997247सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के कथावाचक शिवमूर्ति उपाध्याय उर्फ सुदामा के खिलाफ पटना (बिहार) की एक युवती ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पटना के गर्दनीबाग थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत के अनुसार, युवती की मुलाकात कथावाचक से वर्षों पहले एक धार्मिक आयोजन में हुई थी। बाद में आरोपी ने बी.एड. में एडमिशन दिलाने, फीस में छूट दिलाने और केवल परीक्षा देने की सुविधा का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता। आरोप है कि एडमिशन के नाम पर एक लाख रुपये भी लिए गए। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2024 में परीक्षा के दौरान उसे सीधी बुलाया गया, जहां कथित रूप से खाने और लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने बाद में शादी का वादा कर अलग-अलग स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि अगस्त 2025 में आरोपी ने अचानक संबंध खत्म कर दिए और शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिचितों द्वारा फोन पर गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने तथा राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर पुलिस से भी कोई कार्रवाई न होने की बात कही गई। इसके बाद पीड़िता ने 19 जुलाई 2026 को पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!