A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा— सेवा ही सच्ची साधना

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों IMG 20260802 WA0134की सेवा, कहा— सेवा ही सच्ची साधना

हरिद्वार, 2 अगस्त। कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने अतिथि के रूप में सहभागिता कर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की तथा उन्हें भोजन प्रसाद वितरित किया।

 

इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह अद्भुत संगम समाज में मानवता, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देता है।

 

उन्होंने कहा कि गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष, आनंद एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कांवड़ सेवादल सीतापुर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवाभाव अनुकरणीय है तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

इस अवसर पर नितिन चौहान, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अंबरीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!