
मैहर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 स्थित परसोखा में 11 केवी विद्युत पोल अत्यंत जर्जर एवं टेढ़ी अवस्था में एलटी (LT) पोल की ओर झुका हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं बदला गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
मौके की तस्वीर में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि 11 केवी का पोल एक ओर झुका हुआ है और बिजली लाइन पर दबाव बना हुआ प्रतीत होता है। आसपास खेत और आवागमन का क्षेत्र होने के कारण लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से मांग की है कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कर जर्जर पोल को बदला जाए या आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके |





