A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो युवक गंभीर घायल

मृतक के पिता ने कांठ थाने में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, घायलों का चल रहा इलाज

file 0000000038e482079fc2f8e1a671d0ef3
 हादसे में मरे संजीव कुमार के घर पर लगी भीड़। 

KANTH (MORADABAD)। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना कांठ में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, वहीं दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम मधपुरी इनायतपुरी निवासी खेमचंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा संजीव कुमार रात करीब 10:20 बजे अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल यूपी-21 बीवी-3966 से अपने मित्र आकाश पुत्र संतराम कश्यप निवासी अलाउद्दीनपुर, थाना शिवाला कलां, जनपद बिजनौर तथा राजू पुत्र गिरिवर सिंह निवासी शेरपुर एत्मादपुर, थाना छजलैट के साथ किसी आवश्यक कार्य से कांठ जा रहा था। रास्ते में ग्राम अहमदपुर निंगू नंगला मोड़ के सामने कांठ-मुरादाबाद मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही कार यूपी-25 ईएच-2440 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर सरकारी एम्बुलेंस 108 से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दोनों घायल साथियों का प्राथमिक उपचार कर इन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खेमचंद्र सिंह ने बताया कि हादके समय आसपास मौजूद लोगों ने कार का नंबर बताया था। कांठ पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर कार के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज की है। इधर संजीव की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली कार और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!