
।।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 01 अगस्त 2026 ।।।
छत्तीसगढ–: खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, मुख्यमंत्री टाॅफी ,नगद पुरस्कार, प्रेरणा निधि, खेलवृति(डाइट मनी), के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक, और निर्णायक 05 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा सकतें हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर खिलाड़ीयों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, उत्कृष्ट खिलाङ़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान, और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ियों को शहीद विनोद चौबे सम्मान दिया जायेगा। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय प्रतियोगीताओं में पदक जीतने वाली सीनियर और जूनियर टीमों को मुख्यमंत्री ट्राॅफी से सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार की राशि–:: शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 03लाख रूपय, शहीद कौशल यादव और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1.50-1.50 लाख रूपय, पंकज विक्रम और शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 25-25 हजार रूपय दिए जायेंगे।.जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री टाॅफी के अंतर्गत टीम आकार के हिसाब से 01लाख रूपय से लेकर 05 लाख रूपय तक पुरस्कार की राशि दी जायेगी। विजैताओं को मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर और टाई भी दिया जायेगा। आवेदन के पात्रता–:: 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी खेल पुरस्कार के लिए आवेदन कर हकतें हैं। खेल वृति के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे पदक जीतने वाले या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिनकी आयु अधिकतम 19 वर्ष हो, खिलाड़ी पात्र होंगे। खेल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, राज्य खेल संघों, और विभाग से प्राप्त कर सकतें हैं।.जानकारी के अनुसार जिन खिलाड़ियों की अनुशंसा खेल संघ से नहीं हुई है वे भी अपनी उपलब्धियों के आधार पर 05 अगस्त 2026 तक व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र संचालनालय या जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकतें हैं।





