जावरा(रतलाम) अधीक्षक डाकघर श्री राजेश कुमावत द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम डाक संभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, जावरा, झाबुआ, अलीराजपुर एवं पेटलावद क्षेत्र के सभी विभागीय डाकघरों में गंगोत्री से प्राप्त पवित्र गंगाजल उपलब्ध है। बता दें कि डाक विभाग के काउंटरों पर गंगाजल की सतत मांग रहती है किन्तु श्रावण मास और शिवरात्रि के दौरान इसकी विशेष मांग रहती है।
इसलिए श्रावण मास में श्रद्धालुओं को गंगाजल आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रतलाम डाक संभाग द्वारा प्रत्येक श्रावण सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ श्रद्धालु गंगोत्री से प्राप्त पवित्र गंगाजल सहजता से प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख रूप से विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक, केदारेश्वर महादेव मंदिर सैलाना, आनंदीकल्पेश्वर महादेव मंदिर आलोट, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर रतलाम सहित अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों पर विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों के सभी विभागीय डाकघरों में भी श्रावण मास के दौरान गंगाजल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी, जिससे श्रद्धालु शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल सरलता से प्राप्त कर सकेंगे।
*मैहर में जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*
03/08/2026
युवक ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या
03/08/2026
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव, इलाके में सनसनी
03/08/2026
पवित्र सावन माह के आगमन के साथ ..स्वयंभू भोलेनाथ के दर्शन के लिए कनकेश्वर धाम उमड़ रही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़,
03/08/2026
हाथरस। सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव उधैना में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
03/08/2026
हाथरस सिकंदरा राव में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण
03/08/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने विगत 5 वर्षों कि भांति इस बार भी मिल रोड गोला में लगाया सावन मेला सहायता केन्द्र।
03/08/2026
एलपीजी ई केवाईसी पूरा करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 16 अगस्त तक कर दिया गया है
03/08/2026
बिलासपुर रेलवे जोन के 238 रेल इजन ” कवच प्रणाली ” युक्त किए जा चुके हैं
03/08/2026
कच्छ: छारी ढंध में हिल्ड एनर्जी कंपनी के खिलाफ फूटा जनआक्रोश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!