A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लवर मामी ने की भांजे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

FB IMG 282075648675861369वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सिंगरौली जिले के मोरवा थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक सत्यप्रकाश गुप्ता और आरोपी महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। महिला रिश्ते में मृतक की मामी लगती थी। बताया गया कि मृतक लगातार महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई की सुबह भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उनकी कार में मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मृतक के संपर्क में रहने वाली महिला पर संदेह गहराया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने शादी के दबाव से परेशान होकर दुपट्टे से मृतक का गला घोंट दिया। वारदात के बाद रात करीब तीन बजे शव को कार की ड्राइविंग सीट पर रखकर घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!