मां व बेटी को बरामद कर उनके परिजनो को किया गया सुपुर्द
परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य का भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
सिद्धार्थनगर ,ओमप्रकाश सोनकर पुत्र श्री रामधनी सोनकर निवासी इन्दिरानगर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पर सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला देवी उम्र 55 वर्ष व पुत्री इशिका सोनकर उम्र 22 वर्ष जो कल दिनांक 01.08.2026 को दोपहर में दवा इलाज कराने हेतु घर से गयी थी, जो अभी तक वापस नही आयी, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर गुमशुदगी पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुये सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी / तलाश करते हुये सूचना प्राप्त होने के दो घंटे के अन्दर गुमशुदा मां व बेटी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस वालो की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

* बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. वरि0उ0नि0 अरविन्द कुमार राय थाना व प्रदेश सिद्धार्थनगर।
02. आरक्षी साहिल यादव, अंकित कुमार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.म0री0का0 कीर्ति उपाध्याय थाना व प्रदेश सिद्धार्थनगर।



