A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगर में संदिग्ध मौत पर बवाल

पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क जाम

सिद्धार्थनगर में एक संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस के सामने शव रखकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। मामला सदर थाना क्षेत्र के सरोजनीनगर (मुडिला) का है। मृतक गणेश चौहान के परिजनों का आरोप है कि उनकी पत्नी कमलावती और कथित प्रेमी श्यामसुंदर तिवारी ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतक की बहू विमला ने आरोप लगाया कि उनकी सास गणेश चौहान को खेत ले गई थीं और रात में गंभीर हालत में घर लाया गया। उन्होंने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FB IMG 1785697724211

FB IMG 1785697720692

FB IMG 1785697718293

FB IMG 1785697716046

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!