A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अब हत्या के मामले में डील का लगा आरोप

IMG 20260802 WA0180सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अब हत्या के एक मामले में आरोपी आकाश लोधी और उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनपर जमीन बेचने का दबाव बनाने, दलाली करने और आरोपी को जेल से छुड़ाने के नाम पर 75 लाख रुपए मांगे का आरोप लगाया गया है।आरोपी आकाश लोधी को कटनी पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को एक युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। उसने कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और CSP नेहा पच्चीसिया पर परिवार पर जमीन बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। आरोपी आकाश लोधी ने मृतक पक्ष और CSP द्वारा 75 लाख रुपए मांगने का भी दावा किया। जमीन का पैसा नहीं मिलने पर उसके पिता रमेश लोधी ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी। इसके बाद रमेश लोधी और दामाद सतीश लोधी को भी गिरफ्तार कर लिया।
CSP नेहा पच्चीसिया पर लगे इन गंभीर आरोपों की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव तक शिकायतें की गई हैं। ट्रांसपोर्टर महेंद्र जैन से वसूली और हत्या के आरोपी आकाश लोधी की शिकायत पर IG ने एक्शन लिया है। दोनों मामलों की जांच जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल को सौंप दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!