नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
शोहरतगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
शोहरतगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना शोहरतगढ़ पर दर्ज मुकदमा संख्या 266/2024, धारा 137(2), 87, 65 (1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार निवासी ग्राम मंझरिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर को रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ यार्ड क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव तथा कांस्टेबल उत्कर्ष राय शामिल रहे।




