A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगरः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कपिलवस्तु पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना कपिलवस्तु पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

इस दौरान मु.अ.सं. 59/2026, धारा 137(2), 87, 65(2) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3 (2) (V) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी विकास उर्फ नूर आलम पुत्र गयासुद्दीन, निवासी रसूलपुर, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय सिद्धार्थनगर भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सदरुल आलमीन तथा आरक्षी पवन यादव और रत्नेश यादव शामिल रहे।

FB IMG 1785697804522

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!