A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल

चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के कोयड़ा गांव में रविवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

FB IMG 1785697649277

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे वह गांव के सिवान में भैंस चराने ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!