A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

धंसी टाइलें देख भड़के विधायक जय प्रताप सिंह,

गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देश

बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खेसरहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कोल्ड चेन और फार्मेसी कक्ष की धंसी हुई टाइलें देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

FB IMG 1785697418000

FB IMG 1785697420852

विधायक ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल टाइलें बदलने और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन एमसीएच विंग का भी जायजा लिया और सभी भवनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने अस्पताल में भर्ती और ओपीडी में आए मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवा और जांच की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही दी जाएं तथा सभी आवश्यक जांच अस्पताल में ही सुनिश्चित कराई जाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!