A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगरः श्रावण मास और चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट,

सीओ बांसी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। आगामी श्रावण मास और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बांसी क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

FB IMG 1785697819090

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने प्रभारी निरीक्षक बांसी मृत्युंजय पाठक तथा थाना बांसी पुलिस टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और भ्रमण अभियान जारी रहेगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!