A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
नेपाल तस्करी की कोशिश नाकाम
6 बोरी यूरिया व 2 बोरी DAP खाद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर जिले में मोहाना थाना पुलिस और एसएसबी लीलाडिहवा की संयुक्त टीम ने खाद तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान बुढ़ा मज़गवा मोड़ से 6 बोरी यूरिया, 2 बोरी डीएपी खाद और 2 साइकिल के साथ एक भारतीय अभियुक्त को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित लोध पुत्र रामबिलाश, निवासी लीलाडिहवा, थाना मोहाना के रूप में हुई है। बरामद खाद और साइकिल को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध और सीमा पार तस्करी रोकने के अभियान के तहत मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।



