
रावतभाटा नगर को रेबीज़ मुक्त बनाने का अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की एन जी ओ सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप द्वारा रावतभाटा को रेबीज़ मुक्त बनाने के अभियान की शुरुवात 2 जुलाई को की गई थी नगर के गली मोहल्लों में घर घर पहुंच कर स्ट्रीट डॉग्स एवं घर में रहने वाले ब्रीड डॉग्स को ब्रांडेड अमेरिकन एंटी रेबीज वैक्सीन निः शुल्क लगाई जा रही है। रावतभाटा मे पिछले एक महीने में प्रातः 8 बजे से रात 11 बजे तक गली मोहल्लों में घूम घूम कर 920 डॉग्स को वैक्सीन लगाई गई साथ ही कई घायल डॉग्स का जगह पर ही उपचार भी किया गया। वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान सभी डॉग्स की सेहत की जांच भी की गई। सोमवार प्रातः पूर्व प्रधान आरती बारेशा एवं पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा ने झालर बावड़ी चारभुजा में रहने वाले स्ट्रीट डॉग्स को अपने घर के आंगन में बंद करके एंटी रेबीज वैक्सीन के टीके लगवाए । पूर्व प्रधान आरती बारेशा ने वैक्सीनेशन ड्राइव की संचालक विनीता प्रदीप एवं सहयोगकर्ता मनीष गिरी के कार्य की सराहना की।


