
*04 अगस्त के सहयोग शिविर का आयोजन अब 05 अगस्त को होगा*
गया, 03 अगस्त 2026: बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाने का प्रावधान है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहता है, तो सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को पूर्व निर्धारित स्थल पर किया जाता है।
इसी क्रम में 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के दिन चेहल्लुम के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने के कारण अब यह शिविर 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को पूर्व निर्धारित पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में आयोजित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सहयोग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 05 अगस्त 2026 को आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदन का निष्पादन कराएं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज


