
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का शव बंद मकान के बरामदे में बिस्तर में लिपटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने पति और सास पर शव छोड़कर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना बांसी-बेलौहा रोड स्थित सिराजुद्दीन इंटर कॉलेज, बहबोल के पास सियरापार गांव की है। मृतका की पहचान गुड़िया के रूप में हुई है। उसके पिता बिस्मिल्लाह के अनुसार, गुड़िया की शादी तीन वर्ष पहले खेसरहा थाना क्षेत्र के केशवारे गांव निवासी शकील से हुई थी।
दोनों का एक दो वर्षीय बेटा भी है।
परिजनों का आरोप है कि शनिवार को दामाद शकील ने फोन कर बताया कि गुड़िया की तबीयत खराब है और उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया है, लेकिन इलाज के स्थान की सही जानकारी नहीं दी। बाद में उसने फोन पर गुड़िया की मौत की सूचना दी और काफी पूछताछ के बाद बताया कि शव सियरापार स्थित एक मकान में रखा है। मौके पर पहुंचे परिजनों को शव बिस्तर में लिपटा मिला, जिसके बाद डायल-112 और बांसी पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का शव रास्ते में छोड़कर उसके पति और सास फरार हो गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मृतका का दो वर्षीय बेटा है और परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने बताया कि महिला का शव ससुराल पक्ष द्वारा छोड़कर चले जाने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी में महिला के लंबे समय से बीमार होने की बात सामने आर्ट है। पलिस ने मकटमा दर्ज कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के


