A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगरः पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी

भवानीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

FB IMG 1785610716174

पुलिस के अनुसार, थाना भवानीगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 94/2026 में बीएनएस की धारा 74, 64(2), 115(2), 352, 351(3) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त रनजीत कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप, निवासी गेहरौला, थाना भवानीगंज को 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश शुक्ला, हेड कांस्टेबल संजय यादव और हेड कांस्टेबल अशोक सिंह शामिल रहे। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!