A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अच्छी बारिश की कामना लेकर पैदल निकले श्रद्धालु, माता जोगणिया के दरबार में चढ़ाएंगे चुनरी

IMG 20260802 112239बेगूं। बेगूं क्षेत्र में कम वर्षा होने से किसान और आमजन चिंतित नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में अच्छी एवं पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे आस्था के साथ पैदल माता जोगणिया के दरबार के लिए रवाना हुए।

श्रद्धालु बेगूं के गांधी चौक से माता जोगणिया के जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर निकले। श्रद्धालुओं ने माता जोगणिया से क्षेत्र में अच्छी बारिश होने, खेतों में हरियाली लौटने तथा किसानों की फसलें अच्छी होने की कामना की। श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर चुनरी चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में चुनरी लेकर और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं का कहना था कि क्षेत्र में अभी अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। ऐसे में सभी लोग माता जोगणिया से अच्छी वर्षा की प्रार्थना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने कहा कि अच्छी बारिश से खेतों में फसलें लहलहाएं और क्षेत्र में खुशहाली आए, यही उनकी माता जोगणिया से प्रार्थना है।

पैदल यात्रा मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रंजना लाड़,  मंजू रेगर,पूर्व पार्षद योगेश डीडवानिया,दुर्गेश मेवाड़ा, रिंकू डीडवानिया,श्यामलाल सोनी, प्रकाश नागर, अविनाश भट्ट, रमेश टेलर, एवं बड़ी संख्या मे भक्त शामिल थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!