A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचित्तोरगढ़राजस्थान

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

IMG 20260801 213839 IMG 20260801 213726 IMG 20260801 213818 IMG 20260801 213801चित्तौड़गढ़। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान पुलिस के “महिला सुरक्षा संकल्प अभियान” के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से आईपीएस श्रीमती उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, विभिन्न थाना पुलिस, साइबर थाना, यातायात पुलिस एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची।

इस दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

रैली के बाद सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन सहायता सेवाओं एवं महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी।

आईपीएस श्रीमती उषा यादव ने विद्यार्थियों से महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनीष शर्मा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!