महराजगंज पुलिस का व्यापक अभियान: 265 वाहनों के चालान, 55 गिरफ्तार, शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गये
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने 01/02 अगस्त 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, अवैध शराब की बरामदगी और शांति भंग की आशंका में गिरफ्तारियां की गईं।
**265 वाहनों का चालान, एक सीज**
जनपदीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 265 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन सीज किया गया।
**शांति भंग की आशंका में 55 गिरफ्तार**
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 55 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया गया।
**अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई**
बरगदवा पुलिस ने जितेन्द्र चौहान निवासी मंगलापुर टोला के कब्जे से 15 शीशी नेपाली शराब बरामद की। मामले में मु0अ0सं0 65/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
वहीं नौतनवा पुलिस ने विजेन्द्र पुत्र रामसवारे निवासी टेढ़ी, थाना पुरन्दरपुर के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 148/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
**मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक**
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक जानकारी दी।
पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त जारी रही। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने नागरिकों से चौराहों, सड़कों की पटरियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत 42 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
शांति समिति की बैठकों में सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, काश्तकारों और किसानों के साथ शांति समिति की बैठकें कीं। बैठकों में जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
6 विवेचनाओं का निस्तारण
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 विवेचनाओं का निस्तारण किया।
पुलिस के अनुसार, 01/02 अगस्त 2026 को विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी एवं अन्य मामलों में कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी देकर किया रवाना
12/08/2026
कर्रापुर में विकास को मिली गति, विधायक लारिया ने दी सामुदायिक भवनों की सौगात
12/08/2026
सिदगुवा मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
12/08/2026
मैहर में एड्स जागरूक अभियान का हुआ शुभारंभ
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में डी एम कार्यालय से गांधी मैदान मंडप तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया l
12/08/2026
मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनो से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण
12/08/2026
मेहंदी, गीत और संगीत से गूंजा JVTS गार्डन, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
12/08/2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने अतिरिक्त बसों के संचालन का दिया आदेश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!