

KANTH (MORADABAD)। तहसील कांठ सभागार में महीने के पहले शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 80 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से पांच का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेई, तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेश कुमार, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, बाल विकास विभाग से अनीता देवी, अधिशासी अभियंता (विद्युत) राहुल कुमार, एसडीओ विद्युत सचिन रस्तोगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, बीडीओ छजलैट राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️








