A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजयपुरताज़ा खबरराजस्थान

समाज को सही दिशा देने का काम शिक्षक ही कर सकता है” — तूफान मीना

समाज को सही दिशा देने का काम शिक्षक ही कर सकता है" — तूफान मीना

“समाज को सही दिशा देने का काम शिक्षक ही कर सकता है” — तूफान मीना
जयपुर ।जयपुर जिले के जमवारामगढ उपखण्ड में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खण्ड जमवारामगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गठवाड़ी में ‘गुरुवंदन एवं एक पेड़-एक शिक्षक’ कार्यक्रम

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खण्ड जमवारामगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गठवाड़ी में 'गुरुवंदन एवं एक पेड़-एक शिक्षक' कार्यक्रम
जयपुर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खण्ड जमवारामगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गठवाड़ी में ‘गुरुवंदन एवं एक पेड़-एक शिक्षक’ कार्यक्रम

IMG 20260801 WA0072 IMG 20260801 WA0066 1 IMG 20260801 WA0065 3 IMG 20260801 WA0073का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सहकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तूफान मीना ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला नहीं होता, बल्कि वह पूरे समाज को सही दिशा और संस्कार देने वाला पथ-प्रदर्शक होता है।मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सेडू राम रैगर ने कहा कि एक सुसंस्कृत और निष्ठावान शिक्षक ही बालकों के चरित्र का निर्माण कर उन्हें बेहतर नागरिक बना सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह जाट ने की। उन्होंने कहा कि बालकों को देश और समाज की सेवा के लिए तैयार करने का दायित्व शिक्षकों पर है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना जरूरी है और ‘एक पेड़-एक शिक्षक’ संकल्प को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हमारा विद्यालय — हमारा तीर्थ” की भावना के साथ शिक्षण कार्य होना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में अर्जुन छाल का पेड़ लगाकर ‘एक पेड़-एक शिक्षक’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में जिला मंत्री श्याम बहादुर शर्मा, प्रदेश संभाग मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश टेलर, कोषाध्यक्ष गोदाराम रैगर, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, जयवीर सिंह चौधरी, अमर चंद शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में जिलामंत्री श्याम बहादुर शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!