
*बस्ती* *से* *बड़ी* *खबर*
पुश्तैनी बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की गडी नजर
बिना धारा 24 की पैमाइश-चिन्हांकन के जमीन पर जबरन किया जा रहा कब्जा।
दीवानी कोर्ट व हाई कोर्ट मे चल रहा है मुकदमा फिर भी दबंग कर रहा निर्माण कार्य ।
जबकि दबंग पवनेश पटेल पुत्र राम सहाय चौधरी के नाम नहीं है वहां पर उसके नाम नहीं है कोई जमीन फिर भी दबंग कर रहा कब्जा – पीड़ितो
भू – माफिया ने कुछ लोगो से जमीन बैनामा 22/12 नंबर करवा कर रहा है 12 नंबर पर कब्जा- पीड़ितो
पक्की पैमाइश न होने के बावजूद विपक्षी नींव खोदकर निर्माण पर आमादा, डीएम व एसपी से रोक लगाने की मांग।
एसपी से भी पीड़ितो ने की है शिकायत।
बस्ती सदर तहसील के मौजा बस्ती खास, तप्पा पडिया में पुश्तैनी बेशकीमती जमीन पर बिना पक्की पैमाइश और चिन्हांकन के जबरन निर्माण का मामला आया सामने
पाण्डेय बाजार बाबा शंकर दास मंदिर रेहरवा निवासी अजय सोनकर ,कलावती देवी ,जगदीश सोनकर, राजू सोनकर, कन्हैया सोनकर, राकेश सोनकर, संदीप सोनकर ,रामदुलारे सोनकर, विकास सोनकर ,गुड्डू सोनकर ,रमेश सोनकर ,प्रदीप सोनकर, ने 31-7-2026 को डीएम व एसपी को दिए प्रार्थना पत्र देकर रोक लगाने की लगाई गुहार।
पीड़ितों का आरोप है कि विपक्षी हल्का लेखपाल कानूनगो के मिली भगत से गलत पैमाइश और चिन्हांकन कराए के दंबगई के बल पर जमीन पर नींव खोदकर निर्माण करने पर आमादा है।
मना करने पर वह नहीं मान रहा, 112 पुलिस के मना करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से अवैध निर्माण लगातार जारी है।
मामले को लेकर कोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है।
पीडितो ने डीएम व एसपी से मांग की है कि धारा 24 से पैमाइश होकर खातेदारों का रकबा चिन्हित न होने तक विपक्षी को निर्माण से रोका जाए।
मामला बस्ती जिले पुरानी बस्ती थाना के पाण्डेय बाजार बाबा शंकर दास मंदिर रेहरवा का।
दबंग आखिर किसके संरक्षण मे करोड़ो की जमीन जो उसके नाम भी नहीं है पर कर रहा कब्जा।
112 पुलिस ने दबंग को जमीन पर निर्माण कार्य करने से रोका था, फिर भी दबँग कर रहा है जमीन पर निर्माण कार्य कर कब्जा।
अगर निर्माण कार्य नहीं रुक तो बड़ा हादसा होगा इसकी जिम्मेदारी बस्ती प्रशासन की होगी ! पीड़ितों
पीड़ितो ने डीएम व एसपी से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की लगाई गुहार






