A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोल्हुई थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरिया कला ओवरब्रिज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

FB IMG 1785579300527 FB IMG 1785579317936 FB IMG 1785579324428 FB IMG 1785579342918

कोल्हुई/महराजगंज

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, चार गंभीर घायल; गोरखनाथ मंदिर दर्शन को जा रहा था परिवार

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलरिया कला ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी किराना व्यापारी लखि अग्रहरि अपने परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गुलरिया कला ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लखि अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!