
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा मंगल विहार धर्मश्री कॉलोनी, सागर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन रविवार, 2 अगस्त 2026 को सायं 4:00 बजे संविधान चौक के पास, धर्मश्री में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन करेंगे।विशिष्ट अतिथियों में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया, विधायक वृजबिहारी पटैरिया, विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी शामिल रहेंगे। विशेष अतिथियों में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह एवं श्याम तिवारी की उपस्थिति रहेगी।



