A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में 5 सितंबर को निकलेगी ऐतिहासिक श्री रामडोल शोभायात्रा, तैयारियां तेज

आयोजक कमेटी की बैठक में बनी रणनीति, पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

IMG 20260731 WA00542
बैठक में मौजूद कमेटी के लोग।

KANTH (MORADABAD)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कांठ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक परंपरा से जुड़ी श्री रामडोल शोभायात्रा इस वर्ष 5 सितंबर को नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर श्री रामडोल कमेटी की वार्षिक बैठक रविवार को मोहल्ला पट्टीवाला स्थित विश्नोई धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार नंबरदार ने की। उन्होंने कहा कि श्री रामडोल शोभायात्रा कांठ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक भव्यता के साथ निकाला जाता है। इस बार शोभायात्रा को पहले से अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने का निर्णय लिया गया है। कमेटी ने बताया कि 4 सितंबर की रात्रि को मोहल्ला घोसीपुरा स्थित शिव मोनी मंदिर परिसर में वृंदावन की सांस्कृतिक एवं धार्मिक झांकियों का भव्य आयोजन होगा। इसके अगले दिन 5 सितंबर को शाम 5 बजे श्री रामडोल शोभायात्रा शिव मोनी मंदिर से प्रारंभ होकर नेता उपदेश चौराहा, लाला न्यादर चौराहा, मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड, पेट्रोल पंप तिराहा, रामलीला मंदिर, संत रविदास मंदिर तथा मोहल्ला पट्टीवाला होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेगी।

बैठक में शोभायात्रा की सुरक्षा, सजावट, झांकियों, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय कुमार नंबरदार, राकेश विश्नोई, रामवीर सिंह, राजेंद्र बिश्रोई, शनि बिश्नोई, पिंटू बिश्नोई, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुमन कुमार सोनू, सचिन कुमार, राजीव कुमार देसी, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, महेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, निखिल विश्नोई, विशाल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!