
रोहट नई आबादी दुदली स्कूल के अध्यापक रिटायर, ग्रामीणों, छात्रों और स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई,












रोहट उपखंड के दुदली ग्राम स्थित नई आबादी राजकीय विद्यालय दुदली के अध्यापक शंकरलाल सुखाड़िया सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी।
वक्ताओं ने सुखाड़िया के कार्यकाल की सराहना की। वे अपने उत्कृष्ट प्रबंधन और सख्त अनुशासन के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं।
विदाई समारोह में पूर्व शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्रकाश चन्द्र सिंघाड़िया, रोहट शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह चारण, भाजपा जिला मंत्री केसर सिंह परिहार, चुतरा राम फुलवारियां, बाबूलाल गोविंद लाल, सुखाड़िया,और पत्रकार शंकर लाल फुलवारीया सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्कूल स्टाफ द्वारा एलइडी सुखाड़िया को भेंट की इस मौके पर शंकरलाल सुखाड़िया के परिवार भाई बन्धु व गिनायत उपस्थित रहे।




